Sunday 18 December 2016

जूनियर हॉकी विश्व चैंपियन: बेल्जियम को 2-1 से रौंदकर भारत बना विश्व चैंपियन
चक दे इंडिया के नारों...के बीच  भारतीय टीम ने 15 साल बाद जूनियर हॉकी विश्व  चैंपियनशिप की ख़िताब जीत लिया है। अजेय रथ पर सवार  हरजीत सिंह की टीम ने रविवार शाम को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मुहम्मद शाहिद स्टेडियम में फ़ाइनल मुकाबले में बेल्जिम को 2-1 से मात देकर विश्व ख़िताब जीत लिया है। इससे पहले भारत ने 2001 में होबार्ट में अर्जेंटीना को हराकर प्रथम बार ख़िताब जीता था। भारतीय टीम ने सघन शुरुआत पहले से ही कर दी थी। खेल के आठवें मिनट से ही गुरजंट सिंह के फील्ड गोल से भारत ने  बढ़त बना ली थी। इसके बाद 22 वें मिनट में भारत के  सिमरनजीत सिंह ने गोल कर 2-0 की बढ़त दिला दी । तभी लग रहा था कि भारत इस मैच को आसानी से जीत लेगा और ऐसा ही हुआ। अंत में खेल के 70वें मिनट में बेल्जियम को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे  फेब्रिस वान ने गोल में तब्दील कर हर का अंतर 1-2 कर दिया। खेल की अंतिम सिटी बजते ही भारतीय खिलाड़ी तिरंगों में दौर पड़े और इसी के साथ भारत  दूसरी बार जूनियर हॉकी विश्व चैंपियन बन गया।
 रूपेश रंजन मिश्र "बिहारी" .


No comments:

Post a Comment